Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*

उत्तराखण्ड में डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व महिलाएं करेंगी हैंडल 

उत्तराखण्ड में डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व महिलाएं करेंगी हैंडल 

लोकसभा चुनाव 2024- 10 हजार से अधिक वाहनों पर लगेगी जीपीएस डिवाइस

देहरादून। उत्तराखण्ड में 85 बूथ तैयार महिला कार्मिक संचालित करेंगी। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 9 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे।

पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ संचालित किये जा रहे हैं। मॉडल बूथ के लिए सीएसआर के अन्तर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रत्येक जनपद में एक मॉडल बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी सीएसआर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस टै्रकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। राज्य में 10 हजार 91 वाहन प्रयोग किये जा रहे हैं, इन सभी पर जीपीएस लगाने की कार्यवाही गतिमान है। 02 हजार 500 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लग चुकी है। मतदान दिवस से 03 दिन पूर्व तक यह कार्यवाही पूर्ण हो जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही गतिमान है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 6861 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2218 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top