Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना*

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना*

*उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना*

*सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित पाँच वर्षों की यात्रा के लिए की गई मंगलकामना*

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पाँच वर्षों में सेवा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे अनेक जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक श्री किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back To Top