Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

विरासत कला उत्सव में सजी शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा, लेखक गाँव में झूमे दर्शक*

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केद्र, प्रयागराज
(संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार)
दिनांक -16.03.2026
*विरासत कला उत्सव में सजी शास्त्रीय नृत्य की अनुपम छटा, लेखक गाँव में झूमे दर्शक*

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं लेखक गाँव, थानों, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय “विरासत कला उत्सव” के चौथे दिन शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला, संस्कृति और आध्यात्मिक भावों से ओत-प्रोत इस सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित दर्शकों को भारतीय परंपरा की अनुपम छटा से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सविता मोहन, पूर्व सचिव भाषा संस्थान, उत्तराखंड, प्रोफेसर गोविंद सिंह रजवार, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर तथा केंद्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) मुकेश उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में डॉ. कविता खुराना के निर्देशन में उनके दल द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जबकि रमिंदर खुराना ने ओडिशी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य की शुरुआत “शिव मंगलाचरण – गंगा तरंग” से हुई, जो ओडिशी नृत्य की पारंपरिक मंगलाचरण रचना है। इस प्रारंभिक अर्पण में नर्तकी ने भगवान शिव, अपने गुरु, धरती माता और उपस्थित दर्शकों से आशीर्वाद की कामना की। इस रचना में पवित्र गंगा की दिव्य छवि का वर्णन किया गया है, जो भगवान शिव की जटाओं से प्रवाहित होती हुई समस्त सृष्टि को पवित्र करती है।
इसके पश्चात कलाकारों ने “वंदे मातरम्” पर आधारित एक विशेष फ्यूज़न प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों और समकालीन नृत्य का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसमें विभिन्न नृत्य शैलियों की तकनीक, गति और अभिव्यक्ति का आकर्षक संगम दिखाई दिया। वहीं रमिंदर खुराना द्वारा प्रस्तुत ओडिशी नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष गरिमा और सौंदर्य का संचार किया।
कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक (कार्यक्रम) मुकेश उपाध्याय द्वारा सभी मुख्य अतिथियों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवम ढौंढियाल ने किया।
इस अवसर पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप भारद्वाज, प्रति कुलपति प्रो. राकेश सुंदरियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, चमन लाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील उपाध्याय, साहित्यकार डॉ. बेचैन कंडियाल, अनिल शर्मा, डॉ भारती मिश्रा, रीता चमोली, हरेंद्र नेगी ‘तेजांश’, प्रो. आरती गौड़, डॉ रविकांत शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Back To Top