Headline
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*

पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज डांगचौरा कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में संपन्न हुआ काउंसलिंग कार्यक्रम

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा कीर्तिनगर टेहरी गढ़वाल में विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त अतिथियों के संबोधन और महत्वपूर्ण सुझावों के साथ गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ ही अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गया गया तथा बैज अलंकरण सॉल भेंट तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में प्लेसमेंट सेल के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट प्रोफेसर आर के ढोडी ने कहा कि यह उम्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है वह निरंतर परिश्रम और प्रयास से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय को आश्वासन दिया कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डांगचोरा इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। गढ़वाल विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर छीरिंग डोलकर खम्पा कहा कि बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं की तुलना नहीं की जा सकती है उन्होंने कहा कि छात्रों को कैरियर या विषय चुनते समय अपनी क्षमता प्रतिभा और रुचि का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस स्थिति में अपने अभिभावक अथवा अध्यापक से मदद ली जा सकती है।

कार्यक्रम में वॉलीबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा चौधरी ने बच्चों का आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से खेले। खेल से नकारात्मकता निकलती है और सकारात्मक प्रवृत्ति खिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर संपूर्ण समय का सदुपयोग करते हुए सजग और समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करें। स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक अजय सिंह ने बैंकिंग प्र क्रिया के बारे में जानकारी दी। असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर विष्ट ने कहा की चुनौतियों का सामना करते समय सही कार्य योजना बनाएं और परिस्थितियों तथा बाधाओं का आकलन कर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में डॉक्टर ज्योति नेगी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंडी प्रसाद देवली ने समस्त विशेषज्ञों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि सभी विशेषज्ञों के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आत्मसात करते हुए अपने भविष्य को सफल और सुखद बनाएं।अंत में कार्यक्रम के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह चौधरी द्वारा गाइडेंस और काउंसलिंग हेतु बनाई गई मार्गदर्शिका का छात्रों के मध्य वितरण किया गया जिसमें 12वीं पास करने के पश्चात विभिन्न व्यावसायिक तथा अकादमी पाठ्यक्रमों की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस अभिनव पहल की सभी के द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रदीप जुगरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखपत सिंह कंडारी, विनोद चौहान ,डॉ राम सिंह बिष्ट, रंजन नेगी डॉ गौतम, श्रीमती बीना रावत, सुमन घनशाला, सोनम भट्ट, सुमित्रा रावत, पूजा उनियाल, राहुल भट्ट, रामेंद्र पुंडीर ,काजल आदि उपस्थित रहे।

Back To Top