Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

टिहरी के फेडी किमोड़ा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा निर्मित वे-साइड ईट्रीज का लोकार्पण करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी*

*टिहरी के फेडी किमोड़ा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा निर्मित वे-साइड ईट्रीज का लोकार्पण करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी*

टिहरी, 16 जनवरी। शुक्रवार को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी के फेडी किमोड़ा, विकासखण्ड जौनपुर में माँ भवानी स्वायत्त सहकारिता भवान समूह को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत वित्तपोषित वे साइड ईट्रीज का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन, आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे साइड ईट्रीज जैसी योजनाएं स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा देंगी, जिससे पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। उन्होंने समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पहल अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस दौरान उपनल कर्मियों द्वारा समान कार्य समान वेतन के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार भी जताया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य ममता, ग्राम प्रधान सतपाल पंवार, सुभाष पंवार, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, प्रबंधक रिप परियोजना ब्रम्हकांत भट्ट विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Back To Top