Headline
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*

सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में बुधवार को उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात महान राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया…

देहरादून

सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में बुधवार को उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात महान राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । स्व. बडोनी की जयंती को उत्तराखण्ड लोक संस्कृति दिवस के रूप में भी मनाये जाने के दृष्टिगत इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने स्व. बडोनी का जीवन परिचय और राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन को स्व. बडोनी ने नई दिशा दी। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, समर्पण और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के सपने और विजन के अनुरूप राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी न केवल एक प्रखर राज्य आंदोलनकारी थे, बल्कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ी अस्मिता के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर, लोक गीत-संगीत, और स्थानीय भाषा के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उनका मानना था कि बिना संस्कृति के पहचान अधूरी है। विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी स्व. बडोनी को नमन करते हुए राज्य निर्माण आन्दोलन में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back To Top