Headline
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि* *उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता* *12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी*  *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी* *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी*

अजय देवगन की शैतान ने दुनियाभर में पार किया 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

अजय देवगन की शैतान ने दुनियाभर में पार किया 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म शैतान की हॉरर और सस्पेंस से भरपूर कहानी और तमाम सितारों की उम्दा अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन आमने-सामने हैं।काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म पिछले 4 सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। क्रू, स्वतंत्र वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बावजूद शैतान की कमाई जारी है।

अब शैतान की कमाई के 24वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें मामूली बढ़त देखने को मिली है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे रविवार इस फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 138.90 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में भी शैतान का खूब डंका बज रहा है। इस फिल्म ने 24 दिन में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

शैतान की सफलता के बाद अब अजय फिल्म मैदान में नजर आएंगे, जो 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।इसके निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं।इसके बाद अजय औरों में कहां दम था में दिखाई देंगे। इसमें एक बार फिर तब्बू उनकी जोड़ीदार होंगी। यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।इसके अलावा अजय सिंघम अगेन और रेड 2 जैसी फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top