Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हराया 

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हराया 

नई दिल्ली।  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मयंक यादव ने एक बार फिर कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच जिताया था। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

बेंगलुरु की यह चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, लखनऊ की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, बेंगलुरु की टीम मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। आरसीबी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी शामिल हो गया है। वह इस सीजन ऑलआउट होने वाली पहली टीम बन गई है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत सधी हुई रही थी। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी छह रन बनाकर पवेलियन चलते बने। मैक्सवेल ने फिर मार्कस स्टोइनिस को मयंक डागर के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके।

इस बीच डिकॉक ने आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। वह 56 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, निकोलस पूरन ने 21 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। वहीं, टॉप्ली, यश दयाल और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 25 गेंद में 40 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद पांचवें ओवर में स्पिनर एम सिद्धार्थ ने कोहली को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। कोहली 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। फाफ डुप्लेसिस 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मयंक यादव ने ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को पवेलियन भेज बेंगलुरु को बैकफुट पर धकेल दिया।

मयंक की तेज गेंद बेंगलुरु का कोई बल्लेबाज नहीं खेल सका। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। अनुज रावत 11 रन, दिनेश कार्तिक चार रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर ने 13 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मयंक डागर खाता नहीं खोल सके। रीस टॉप्ली तीन रन बना सके। लखनऊ की ओर से मयंक के अलावा नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, एम सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top