Headline
दस पर्वतीय जिलों में 4202 वाहन क्षमता की पार्किंग संचालित* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत*
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट* *मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*

वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2024-25 एवं केपेक्स सर्वे 2025 पर एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित*

*वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2024-25 एवं केपेक्स सर्वे 2025 पर एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित*

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एन.एस.ओ.), क्षेत्रीय सांख्यिकी कार्यालय देहरादून द्वारा आज होटल हिलटॉप, राजपुर रोड, हरिद्वार में “वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries) 2024–25” एवं “केपेक्स सर्वे 2025” विषय पर एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन (Round Table Conference) आयोजित किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्री भरत लाल महापात्र, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, देहरादून ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण देश के औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र करने का प्रमुख माध्यम है। यह सर्वेक्षण औद्योगिक इकाइयों की उत्पादन क्षमता, निवेश, रोजगार एवं आर्थिक योगदान जैसे पहलुओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है, जो नीतिगत निर्णयों एवं देश के औद्योगिक विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।

उन्होंने बताया कि वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) वर्ष 2024–25 के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयाँ अपना वार्षिक औद्योगिक रिटर्न पोर्टल के माध्यम से स्वंय संकलित करेंगी। वहीं, केपेक्स सर्वे 2025 के अंतर्गत भवनों, स्थायी निर्माण संरचनाओं एवं उपकरणों पर किए गए निवेश की जानकारी संकलित की जाएगी, जिससे औद्योगिक निवेश की दिशा एवं प्रवृत्तियों का आकलन किया जा सकेगा।

सम्मेलन में प्रतिभाग कर रही औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री शुभम शर्मा (निदेशक, क्षेत्रीय सांख्यिकी कार्यालय, देहरादून), श्री दीपक रावत (सहायक निदेशक), श्री गीतेश कुमार मिश्रा (उप निदेशक, एन.एस.ओ. देहरादून) तथा अन्य अधिकारियों ने औद्योगिक सर्वेक्षणों के आंकड़ों के महत्व और इनके माध्यम से देश की आर्थिक नीतियों को मिलने वाले सहयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभागियों को सर्वेक्षण से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं एवं रिपोर्टिंग के तरीकों की जानकारी श्री राजीव शर्मा (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी), श्री मनु कुमार (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी), श्री शुभम शर्मा (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) एवं श्री राहुल वर्मा (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) द्वारा दी गई।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को औद्योगिक सर्वेक्षण की पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

Back To Top