Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

पोषण माह अभियान का समापन भव्य होगा : रेखा आर्या*

*पोषण माह अभियान का समापन भव्य होगा : रेखा आर्या*

*देहरादून, 14 अक्टूबर।* राष्ट्रीय पोषण माह-2025 का समापन समारोह आगामी 17 अक्टूबर को होगा और इसमें सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री और विभिन्न महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के उचित पोषण को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना, सुनहरे 1000 दिन योजना, अन्नप्राशन और गोद भराई जैसे विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही पोषण किट और महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया जाएगा ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सके।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह हमारे लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु के स्वस्थ भविष्य की नींव है। इस समापन समारोह के माध्यम से हम चाहते हैं कि पोषण का संदेश हर घर तक पहुंचे और कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो।

इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों का जिम्मा विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया है।

बैठक में विभागीय सचिव श्री चंद्रेश कुमार, निदेशक श्री बंशी लाल राणा, उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back To Top