Headline
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं*
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित*
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं*  *जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं* *जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून

यूकेडी की लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार

यूकेडी की लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार

कोटद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने कमर कस ली है। आज शिब्बू नगर स्थित कार्यालय में चुनावी रणनीति और एजेंडा पर चर्चा करने के लिए बैठक का आयोजन किया ।

बैठक में दल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के लिए पार्टी ने अपना जन एजेंडा तैयार किया है ।

डॉक्टर कपरवाण ने कहा कि चुनावी एजेंडा में मूल निवास 1950 को लागू करना और केवल मूल निवासियों को ही सरकारी नियुक्ति देना, भू कानून लागू कर केवल मूल निवासियों को ही भूमि क्रय और विक्रय का अधिकार देना, पहाड़ी क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए पहाड़ी योजना व कानून व्यवस्था का निर्माण करना, अंकिता के हत्यारों को कठोर सजा दिलाना, उत्तराखंड को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना, उत्तराखंड के जल जंगल जमीन पर उत्तराखंड वासियों को अधिकार देना, प्रदेश में स्वास्थ्य चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को निशुल्क करना,, वन कानून में संशोधन करना जिससे वन कानून के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न न हो, ठेका व खनन का परमिट उत्तराखंड के मूल निवासियों को ही देना,पहाड़ी क्षेत्रों में आईटी पार्क खोलना ,अधिकतम केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल की स्थापना करना , कालागढ़- कोटद्वार- चिल्लर खाल -लालढांग हाईवे का निर्माण करना, कण्वाश्रम को राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में विकसित करना आदि मुख्य विषय सम्मिलित हैं।

बैठक में डॉ.शक्ति शैल कपरवाण, सत्य प्रकाश भारद्वाज, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, प्रवेश नवानी, राजेंद्र प्रसाद पंत, सर्वेंद्र काला आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top