Headline
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में देर शाम जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में देर शाम जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक की।

आपदाग्रस्त सभी क्षेत्रों में भ्रमण; टीम कॉर्डिनेशन; रिलिफ रेस्क्यू आपरेशन ऑन ग्राउण्ड करने के पश्चात अब डीएम ने कराई नुकसान की गणनाः

सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग डीएम ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

बिजली, सड़क, पेयजल का पुनर्स्थापन; घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकताः डीएम

सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को कराया अभिलिखित

अहैतुक, गृह, अनुगृह मुआवजा हेतु डीएम ने प्रत्येक क्षेत्र में की सिनियर QRT तैनात

प्रत्येक आपदा प्रभावित को रिलिफ पंहुचाना है प्रशासन का दायित्व;

बजट का न करें इंतजार; प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल  बनानी ही हैं व्यवस्था;

प्रस्ताव शीघ्र जिले व शासन को भेजें विभागःडीएम

सम्पर्क विहिन हुए प्रत्येक क्षेत्र को युद्धस्तरपर कनैक्टिविटी सुचारू करें लोनिवि, पीएमजीएसवाई;

पेयजल, विद्युत, शत्प्रतिशत् करें सुचारू; प्रतिदिन मॉनिटिरिंग

संयुक्त आंकलन कर हैण्ड-टू-हैण्ड वितरित किया जा रहा है मुआवजा

भीषण आपदा से जिले को हुई है लगभग 211 करोड़ से अधिक की  अनुमानित क्षति

देहरादून दिनांक 23 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रट में देर शाम जनपद में आपदा से हुई क्षति एवं प्रभावित क्षेत्रों में संरचनाओं एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद में 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि में लगभग 211 करोड़ से अधिक की अनुमानित क्षति हुई है, अभी आंकलन कार्य गतिमान है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मझाड़, कार्लीगाड, फुलैत, छमरोली, क्यारा, सरोना, भीतरली किमाड़ी, सिल्ला, चामासारी एवं पुरकुल, धनोला में हुई क्षति एवं पुनःस्थापना कार्यों की गहन समीक्षा की।
डीएम सविन बसंल ने आपदाग्रस्त सभी क्षेत्रों में भ्रमण, टीम कॉर्डिनेशन, रिलिफ रेस्क्यू आपरेशन ऑन ग्राउण्ड करने के पश्चात अब नुकसान की गणना कराई । डीएम ने सीडीओ, उप जिलाधिकारियों, अधीक्षण अभियंताओं, कृषि, पशु व उद्यान अधिकारियों संग उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल का पुनर्स्थापन; घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आपदा प्रभावित को रिलिफ पंहुचाना है प्रशासन का दायित्व है। इसके लिए अहैतुक, गृह, अनुगृह मुआवजा हेतु डीएम ने प्रत्येक क्षेत्र में की सिनियर QRT तैनात है। जिलाधिकारी ने सहस्त्रधारा,/मझाड़ (कार्लीगाड), भितरली किमाड़ी; सिरोना-फुलेत, क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए पूरे जनपद की क्षतियों को अभिलिखित कराया है।
जिलाधिकारी ने विभागों से क्षति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए  कि बजट का इंतजार न करें प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही जिले एवं शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पर्क विहीन हुए गावों को युद्धस्तर पर सम्पर्क से जोड़ा जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई, कृषि, पशुपालन एवं उद्यान विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली हेतु विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग संयुक्त सर्वे कर भवन, क्षति, पशु हानि, उद्यान कृषि की हुई क्षति का आंकलन करते हुए हैण्ड टू हैण्ड मुआवजा वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से बारी-बारी से उनकी संरचनाओं एवं सेवाओं को हुई क्षति की जानकारी ली। जनपद में 13 पुल लोनिवि, 01 एनएचआई फनवैली के पास जाखन पुल एप्रोजच क्षतिग्रस्त अनुमानित आंकलन 13.46 करोड़, सहित पेयजल निगम को 18.23 करोड़, जलसंस्थान को 13.31 करोड़, सिंचाई विभाग को 64.50 करोड़, विद्युत विभाग को 10.63 करोड़, शिक्षा विभाग को 4.18 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 4.15 करोड़, लोनिवि को 46 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 35 लाख, कृषि विभाग को 54 लाख, उद्यान विभाग को 8.78 लाख, पीएमजीएसवाई को 26.38 करोड़, समस्त विकासखण्ड में 9.23 करोड़ की अनुमानित क्षति हुई है। जनपद में अभी क्षति का आंकलन सर्वे गतिमान है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय राय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल श्री जैन, अधीक्षण अभि0जलसंस्थान नमित रमोला,अधि.अभि पीएमजीएसवाई आरएस गुंसाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top