Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

ढाई घंटे का पैदल सफर कर फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, पंहुचकर डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं*

ढाई घंटे का पैदल सफर कर फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, पंहुचकर डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं*

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीए*

*फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, गांव की पगडंडी, खेत घुम डीएम ने जाना 4 हज़ार आपदा प्रभावित आबादी का दर्द;*

*हेली का विकल्प छोड़; दुर्गम रास्तों से पैदल तथा सड़क मार्ग से सफर कर आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा*

*ग्रामीण के आग्रह पर डीएम ने ग्रामीणों संग किया भोजन ; सरकार, प्रशासन हरहाल में प्रभावितों के साथ; दिया हर संभव सहायता का भरोसा*

*ढाई घंटे का पैदल सफर कर फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, पंहुचकर डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं*

*भूमि कटाव; फसल क्षति; भवन क्षति; पशु हानि आकलन एवं मुआवजे के लिए तहसीलदार; ब्लॉक प्रभारी कृषि; एडीओ उद्यान; जेई लोनिवी; सिंचाई विभाग के अधिकारी क्षति का आंकलन व अंतिम व्यक्ति को मुआवजा वितरण तक मौके पर ही रहेंगे तैनात*

*लोनिवी के अधिकारियों को भवनो को हुई क्षति की टेक्निकल रिपोर्ट आज ही प्रस्तुत करने के निर्देश*

*फुलेत में दैवीय आपदा में मलबे से ब्लॉक खाले एंव पैदल रास्ते खोलने के लिए पीएमजीएसवाई को मौके पर ही धन की स्वीकृति ; आज से ही कार्य चालू करने के निर्देश*

*अभी तक प्रशासन द्वारा हेली सेवा के माध्यम से पहुंचाई जा रही थी राशन रसद;*

*जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी छमरौली तक दुर्गम रास्तों तथा छमरोली से लगभग 12 किमी पैदल रूट से प्रशासनिक अमले संग फुलेत पहुंचे डीएम*

*ग्राउंड जीरो पर प्रशासनिक अमले संग डटे है डीएम सविन*

*आजादी के बाद से पहली बार किसी डीएम को अपने बीच पाकर भावुक हुए क्षेत्रवासियों, डीएम और प्रशासन का जताया आभार*

*देहरादून 19 सितंबर, 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार को पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दुर्गम रास्ते और पगडंढियो से होते हुए 12 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावित सुदूरवर्ती गांव फूलेत और छिमरौली पहुंचे और आपदा पीडितों की आपबीती सुनी। जिलाधिकारी ने कहा कि दुःख की इस घडी में पूरा प्रशासन हर पल प्रभावितों के साथ खडा है। आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओ का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा। आजादी के बाद पहली बार किसी डीएम को अपने बीच पाकर दूरस्थ क्षेत्रवासी भावुक दिखे। क्षेत्रवासियों ने आपदा की इस घडी में प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए पूरे प्रशासन का आभार जताया।

जिलाधिकारी ने फूलेत और छमरौली में प्रभावितों की समस्याए सुनी। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि भूमि कटाव; फसल क्षति; भवन क्षति; पशु हानि आकलन एवं मुआवजा वितरण के लिए तहसीलदार; ब्लॉक प्रभार, एडीओ कृषि व उद्यान; जेई लोनिवि को अंतिम व्यक्ति को मुआवजा वितरण तक मौके पर ही स्टेशन रहने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधिकारियों को भवनो को हुई क्षति की टेक्निकल रिपोर्ट आज ही प्रस्तुत करने को कहा। वही पीएमजीएसवाई को आपदा में मृतक एवं लापता मजदूरों का समुचित विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दैवीय आपदा से मलबे से क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते खोलने के लिए पीएमजीएसवाई को मौके पर ही बजट स्वीकृति प्रदान करते हुए आज से ही कार्य चालू करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि को क्षतिग्रस्त मालदेवता-सेरकी सिल्ला-छमरौली फूलेत मोटर मार्ग पर दोनो तरफ से जेसीबी के साथ पाकलैंड मशीन लगाते हुए सडक को जल्द से जल्द सुचारु करने के निर्देश दिए। श्रेत्रवासियो ने बताया कि फूलेत में 4, सिमयारी मे एक ओर छमरौली में 02 घर क्षतिग्रस्त हुए है। आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल रास्तो को दुरूस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने ब्लाक के जेई को आपदा क्षेत्र में ही स्टेशन रहते हुए दो दिनो के भीतर सभी क्षतिग्रस्त रास्तो का आंगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि क्षतिग्रस्त रास्तो को ठीक कराने के लिए आपदा से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। फूलेत और छिमरौली में राशन की समस्या पर जिलाधिकारी ने आस्वस्त किया कि दोनों गांव के लिए हैली या खच्चर से जैसे भी होगा गांव की सस्ता गल्ला दुकानो तक एक दो दिन में राशन पहुंचाया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालय छिमरौली और राइका भगद्वारा खाल तक पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने, स्कूल में शौचालय, पेयजल, शिक्षको एवं स्कूल की विभिन्न समस्याओं पर जिलाधिकारी ने डीईओ और बीईओ को कल ही स्कूल का निरीक्षण कर विद्यालय की सभी समस्याओ और आवश्यकताओ की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय की समस्याओ को शीघ्र दूर किया जाएगा। गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर, गूल एवं पेयजल लाईनों को ठीक करवाने हेतु डीएम ने लघु सिंचाई व पेयजल को त्वरित रूप से रेस्टोरेशन कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फलेत और छमरौली गांव के निवासियों ने बताया कि पाल्या सेरा तोक में चार परिवार के घरों में दरारे पडी है। वही गांव मे नगदी फसल एवं खेतोँ को भारी नुकसान पहुंचा है। सडक क्षतिग्रस्त होने से हल्दी, अदरक, मिर्च, मटर आदि नगदी फसलें मंडी तक नहीं जा पा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, ईई विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Back To Top