Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि; सीएम के निर्देशानुसार डीएम, एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन*

जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि; सीएम के निर्देशानुसार डीएम, एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन*

 

*जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि;  सीएम के निर्देशानुसार डीएम, एसएसपी ने मसूरी सड़क व वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के उपरांत ही संचालित कराया देहरादून मसूरी आवागमन*

*बड़ी राहतः पूरी मसूरी रोड व नवनिर्मित कोठालगेट वैली ब्रिज के सेफ्टी ऑडिट के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर यातायात हुआ सुचारू*

*देर रात्रि सड़क पुल खुलने के पश्चात् भी नहीं होने दिया आवगमन*

*डीएम के निर्देशः एसडीएम मसूरी के नेतृत्व में एआरटीओ, क्षेत्राधिकार पुलिस व Xen. PWD की संयुक्त टीम से कराया मसूरी रोड़ व वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट*

*जन सुरक्षा के दृष्टिगत हर एंगल से जांची गई वैली ब्रिज की सेफ्टी*

*पुल के संयुक्त सेफ्टी ऑडिट; संतुष्टि पर ही डीएम व एसपी ने दी आवागमन की अनुमति*

*बिना सेफ्टी ऑडिट के डीएम ने नहीं चलने दिया ट्रैफिक, जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि;*

* सीएम के निर्देश, जिला प्रशासन की सक्रियता से विगत रात्रि में ही बनकर तैयार हो गया था वैली ब्रिज*

*मसूरी क्षेत्र से इमरजेंसी वाले 9 डाईलिसिस, 1 हार्ट डिजीज, 1 हेडइंजरी, एआरडीएएस से पीड़ित 1 वर्ष के शिशु, 1फैक्ट्रचर मेटाकाप्ल बोन सहित 13 मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से ट्रांसशिपमेंट कराते हुए डीएम ने पहले ही देहरादून करा दिया था शिफ्ट,*

*सेफ्टी ऑडिट सर्टीफिकेट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने वैली ब्रिज से शुरू कराई वाहनों की आवाजाही*

*देहरादून 18 सितंबर,2025
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड़ पर कुठालगेट के समीप क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जिला प्रशासन द्वारा युद्वस्तर पर वैली ब्रिज का निर्माण कराया गया। वैली ब्रिज का निर्माण दो दिनों में विगत बुधवार रात्रि को ही पूरा किया गया। जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर यातायात शुरू करने से पहले देहरादून मसूरी रोड पर स्थित सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया जाना आवश्यक था। इस हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने वैली ब्रिज का निर्माण करने के बाद उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एआरटीओ, क्षेत्राधिकार पुलिस एवं लोनिवि अधीक्षण अभियंता की संयुक्त ऑडिट कमेटी गठित करते हुए मसूरी रोड पर सभी सभी क्रोनिक जोन और वैली ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराया गया। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना सेफ्टी ऑडिट के ट्रैफिक चलने नहीं दिया। मसूरी क्षेत्र से इमरजेंसी, मेडिकल आवश्यकता वाले 13 मरीजों को डीएम के निर्देशों पर ट्रांसशिपमेंट कराते हुए एम्बुलेंस से पहले ही देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था। जिसमें 9 डाईलिसिस, 1 हार्ट अटैक, 1 हेडइंजरी, 1फैक्ट्रचर मेटाकाप्ल बोन, एआरडीएएस से पीड़ित 1 वर्ष के शिशु शामिल था। जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेट मिलने के बाद जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों के आवागमन की अनुमति दी। अनुमति मिलने के बाद देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

बताते चलें कि विगत 16 सितंबर की रात्रि को अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी रोड पर कई जगह खतरनाक क्रोनिक जोन बनने और कोठालगेट के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का संपर्क कट गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल इस स्थान पर एसडीएम मसूरी एवं लोनिवि के सक्षम अधिकारियों को तैनात कर युद्धस्तर पर दो दिनों के भीतर वैली ब्रिज तैयार कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त वैली ब्रिज और पूरे मसूरी सड़क का सेफ्टी ऑडिट कराने के बाद गुरुवार को देहरादून-मसूरी रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

Back To Top