Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी*

*जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी*

*मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस में जुड़े लोगों से भी किया वर्चुअल संवाद*

*सुबह ही देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले सीएम धामी*

16 सितंबर को अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितम्बर को पड़ने वाले अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की घोषणा करते हुए, समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त हो गए। मुख्यमंत्री ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए, नुकसान का विवरण पूछा। साथ ही नौ बजे से पहले ही देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर पर चढ़कर, नुकसान का जायदा लिया, साथ ही प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो।

*प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं*

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकानाए संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के राज्यपाल लेज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ मोहनलाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकानाएं प्रेषित की हैं।

Back To Top