Headline
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।*

*जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन ।*

*जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के संग बैठकर मध्याह्न भोजन मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा।*

*कॉलेज एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए चार दिवारी के लिए जिलाधिकारी ने किये दो लाख स्वीकृत।*

*हरिद्वार 11 सितंबर 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी के साथ ही आज उपस्थित हुए छात्र छात्राओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए,सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से पठन पाठन का कार्य कराया जाए,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने संचालित हो रही क्लास रूमों का भी निरीक्षण कर छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्य क्रम के बारे में भी प्रश्न पूछे गए।जिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने तथा लग्न एवं कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के बीच बैठकर मिड डे मिल भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा छात्र छात्राओं से उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मिल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।
उन्होंने प्रधानाचार्य एवं भोजन माताओ को निर्देश दिए है कि बच्चों के खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही छात्र छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाए,उन्होंने भोजन बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि क्लास रूमों के बाहर संचालित क्लास रूमों की पट्टी नहीं लगाई गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य को सभी क्लास रूमों में पट्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए ही कि कॉलेज के कक्षा कक्षों का जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है एवं फर्नीचर की अवश्यकता है तो उसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
कॉलेज एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने चार दिवारी बनाए जाने हेतु 2 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृती भी प्रधान की गई। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि छात्र छात्राओं के शौचालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं जिन शौचालय में मरम्मत कार्य किया जाना है उन शौचालय के मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कॉलेज की पानी की टंकियों को भी साफ रखने के निर्देश दिए जिससे कि छात्र छात्राओं को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, उन्होंने अवगत कराया कि कॉलेज में कुल अध्ययनरत छात्रों की संख्या 911 है जिसमें छात्रों की संख्या 398 तथा छात्राओं की संख्या 513 है।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह पाटिल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं,कर्मचारी छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।

Back To Top