Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान,*  मुख्यमंत्री के संकल्प, संचालित योजनाएं एवं उपलब्ध स्रोतों से वंचित वर्ग को करना ही है लाभान्वित।*

रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान,*   मुख्यमंत्री के संकल्प, संचालित योजनाएं एवं उपलब्ध स्रोतों से वंचित वर्ग को करना ही है लाभान्वित।*

 

*रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान,*

मुख्यमंत्री के संकल्प, संचालित योजनाएं एवं उपलब्ध स्रोतों से वंचित वर्ग को करना ही है लाभान्वित।*

*रायफल क्लब फंड से आज फिर 06 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.35 लाख की आर्थिक सहायता,*

*रायफल फंड से अब तक 11.05 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता वितरित।*

*मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्रांजेक्शन -डीएम*

*पति की अकस्मात मृत्यु के बाद आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान मीनाक्षी रतूडी के बच्चों का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, जिला प्रशासन का मिला सहारा, जारी रहेगी बच्चों की पढ़ाई।*

*दिव्यांग जितेन्द्र के घर पर फिर जलेगी रोशनी, तो दिव्यांग अब्दुल रहमान शुरू कर पाएंगे अपना स्वरोजगार।*

*कैंसर पीड़ित शारदा देवी और बीमार दीपा देवी को इलाज के लिए भी डीएम ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता।*

*डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल।*

*देहरादून 09 सितंबर, 2025
मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रहे है। गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं के साथ ही जिले स्तर पर उपलब्ध संशाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है।

जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद में सक्रिय राइफल क्लब फंड से मंगलवार को 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.35 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए। पति की अकस्मात मृत्यु के बाद धर्मपुर निवासी मीनाक्षी रतूड़ी के सामने अपने बच्चों की फीस जमा करने का आर्थिक संकट खडा हो गया था। फीस जमा न होने पर स्कूल बच्चों का नाम काट रहा था। आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान मीनाक्षी का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने असहाय महिला को राइफल क्लब से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सहारा दिया। वहीं विजय कॉलोनी निवासी कैंसर पीडित शारदा देवी और आडीपीएल ऋषिकेश निवासी दीपा देवी को इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आंखों की रोशनी खो चुके डालनवाल निवासी इजाजुद्दीन को उनकी बेटी की शादी के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किया। आर्थिक तंगी के चलते बिजली का बिल जमा न करने पर बडोवाला आरकेडिया ग्रांट निवासी दिव्यांग जितेन्द्र के घर पर बिजली कनेक्शन काट दिया था। दिव्यांग जितेन्द्र बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहा था। बिजली का पुराना बकाया बिल भुगतान के लिए दिव्यांग 25 हजार की आर्थिक सहायता पाकर दिव्यांग जितेंद्र के आंसू छलक उठे। वहीं क्लेमनटाउन निवासी दिव्यांग अब्दुल रहमान को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन खरीदने के लिए 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक सहायता मिलने पर सभी लाभार्थियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। गरीब और असहाय लोगों की समस्या का हम पूर्ण निवारण तो नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कहा कि जिले में राइफल क्लब फंड से आज फिर 06 असहाय, गरीब एवं निर्बल लोगों को सहयोग राशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रॉजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में राइफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 11.05 लाख की सहायता पत्रों लोगों को वितरित की गई है। इससे पूर्व इस फंड से झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कॉलोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की सहायता प्रदान की गई।

ज्ञातब्य है कि राइफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाइसेंस, लाइसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाइसेंस सीमा विस्तार, गन लाइसेंस की टीएल/एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्र लाइसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र क्रय करने की समयावधि बढ़ाने आदि के लिए राइफल फंड में अनुदान लिया जाता है।

Back To Top