Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

बेहतर नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ

बेहतर नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ

मेलाटोनिन एक आवश्यक हार्मोन है और यह सर्कैडियन लय को चलाने में सहायक है। सर्कैडियन लय मानव शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो रोशनी के संपर्क के आधार पर सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करती है। हालांकि, रात में रोशनी के संपर्क में रहने से मेलाटोनिन उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। आइए आज हम आपको कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो मेलाटोनिन को बढ़ावा दे सकते हैं।

कैमोमाइल चाय
सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय का सेवन मेलाटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।इसका कारण है कि इसमें मौजूद एपिजेनिन एक प्राकृतिक ट्रैंक्विलाइजर के रूप में कार्य करता है।यह शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के स्राव को भी बढ़ाता है, जो चिंता और तनाव के लक्षणों को कम कर सकते हैं और नींद न आने की समस्या का इलाज कर सकते हैं।यहां जानिए कैमोमाइल चाय के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

जायफल
अगर आप किसी भी तरह से जायफल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे भी नींद में सुधार हो सकता है। एक शोध के मुताबिक, जायफल में एक खास तत्व होता है, जो मेलाटोनिन का उत्पादन बढ़ाकर नींद में सुधार करने का काम कर सकता है।यहां जानिए जायफल के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

इलायची
चाय या खाने में इलायची का इस्तेमाल भी आपकी नींद को सुधारने में मदद कर सकता है।इसका कारण है कि इलायची शरीर को आराम देने वाले गुणों से समृद्ध होती है, जो मेलाटोनिन को बढ़ावा देकर बेहतर नींद दिला सकते हैं।इसके अतिरिक्त इलायची पाचन एंजाइम को उत्तेजित करके पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती है।यहां जानिए इलायची से मिलने वाले अन्य लाभ।

अश्वगंधा
अश्वगंधा भी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है।इसमें एंटी-ऑक्सीडाइजिंग और एंटीस्ट्रेस गुण होते हैं, जो तनाव को कम करके अच्छी नींद देने में मदद करते हैं।दरअसल, इसमें नर्विन प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करके नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है। इससे मेलाटोनिन का उत्पादन भी अच्छा-खासा होता है।

मशरूम
मशरूम में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड मेलाटोनिन को बढ़ावा दे सकता है और नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है।लाभ के लिए इस पौष्टिक सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करें, खासकर शाम के नाश्ते या रात के खाने में ताकि आपको रात में अच्छी नींद आ सके।भारत में खाने योग्य ये 5 मशरूम मिलते हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका सेवन जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top