Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ।

देहरादून, दिनांक 22 अगस्त 2025

, मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह ने जिला चिकित्सालय में बनाए गए राज्य के पहले सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में अपने डेढ़ माह बेटे का टीकाकरण कराया है। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण रजीस्टर का अवलोकन करते हुए प्रतिदिन वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने बेटे का टीकारण राज्य के प्रथम आधुनिक टीकाकरण केन्द्र में कराकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे जनमानस को इस टीकाकरण केन्द्र की जानकारी मिलेगी अधिक से अधिक लोग इस केन्द्र से लाभान्वित होंगे।
जिले के इस आधुनिक टीकाकरण केन्द्र खुलने से जहां जनमानस को निजी चिकित्सालयों की तुलना में मुफ्त में टीकाकरण किया जाता है वहीं इसका समय कामकाजी अभिभावकों की सुविधा के अुनसार पूरे सप्ताह प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक है। ज्ञातब्य है कि जिले में स्थापित टीकाकरण केन्द्र आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाया गया है जिसमें अब उच्च स्तरीय अधिकारी सहित कामकाजी महिला, पुरूष तथा अन्य जन जो अपने बच्चों का टीकाकरण अब आधुनिक टीकाकरण केन्द्र में करा रहे हैं जिसमें प्रतिदिन 40-50 बच्चों टीकाकरण किया जा रहा है। कभी संख्या इससे अधिक रहती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाना उनकी सेहत और सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। आधुनिक टीकाकरण केंद्र का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, उन्नत सुविधाओं से युक्त वातावरण में टीकाकरण सुनिश्चित करना और टीकाकरण कवरेज को शत-प्रतिशत तक पहुँचाना है।
उन्होने कहा कि जिलाधिकारी की पहल पर अपने जनपद में राज्य का यह पहला आधुनिक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जहां बच्चों के खेलने की भी सुविधा, निगरानी रूम है तथा यह केंद्र पूरे सप्ताह प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 तक खुला रहता है ताकि कामकाजी अभिभावक अपने बच्चों का अपनी सुविधा अनुसार समय पर टीकाकरण करा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा ऐसे केंद्रों की स्थापना लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top