Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया…

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक श्री सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली, श्री संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान श्रीमती गीता नेगी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने चौपाल के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

विधायक श्री सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास है, क्योंकि गांवों की प्रगति से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। श्री गड़िया ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें।

जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top