Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस मौके पर मौजूद रहीं और भावुक होकर अपने पिता को नमन किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक सफर

अटल बिहारी वाजपेयी 16 से 31 मार्च 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इंदिरा गांधी के बाद वे ऐसे इकलौते प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने तीन बार अपने नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाई।

25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे अटल जी के पास चार दशक से अधिक का संसदीय अनुभव था। 1957 से वे लगातार संसद सदस्य रहे और भारतीय राजनीति में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्र सेवा के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें 1992 में पद्म विभूषण और ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ पुरस्कार मिला। 1993 में कानपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी। वर्ष 2014 में उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा हुई और 2015 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया।

16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की आयु में अटल जी का निधन हो गया। आज भी वे अपनी दूरदर्शी नीतियों, ओजस्वी वक्तृत्व कला और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के लिए देशवासियों के दिलों में अमर हैं।

2 thoughts on “पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top