Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

राष्ट्रीय दल मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रहे हैं- एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी

राष्ट्रीय दल मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रहे हैं- एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल उत्तराखण्ड के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रहे हैं। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि अगर हम मुद्दों के आधार पर अपना लोकसभा सांसद नहीं चुनेंगे तो निश्चित ही पहाड़ों में पलायन और बढ़ेगा और इसके असली जिम्मेदार हम स्वयं होंगे क्योंकि हम सही समय पर सही फैसला करने के बजाय नकली भ्रमजाल में फंस कर फैसला ले लेते हैं, और ऐसे लोगों के हाथों में अपना प्रतिनिधित्व सौंप देते हैं जो एक गोद लिए गाँव की किस्मत सुधारने की बजाय और खराब कर देते हैं।

एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की दयनीय स्थिति है, लगभग एक हजार सरकारी विद्यालय बंद हो गए हैं, और करीब तीन हजार बंद होने की कगार पर हैं, मगर जनप्रतिनिधियों ने इस विषय पर दो शब्द बोलने से भी परहेज किया, क्योंकि असल बात ही यह है कि राष्ट्रीय दलों का असली एजेंडा सरकारी विद्यालयों और अस्पतालों को बंद करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप पहाड़ में नजर घुमाएंगे तो पाएंगे कि शहरों और कस्बों के अस्पतालों को धीरे धीरे पीपीपी मोड में दिया जा रहा है, बाद में ये पूर्णत: निजी अस्पतालों में बदल दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता अस्पतालों के निजीकरण का विरोध न करे इसलिए उन्हें पाँच लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड का लॉली पॉप थमाया जा रहा है। जब अस्पताल पूर्णत: निजी हाथों में चले जायेंगे तो सरकार ये लॉली पॉप योजना बंद कर देगी और आम आदमी के पास निजी अस्पतालों में लुटने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा। भविष्य की लूट से अपने आप को बचाने के लिए आम जनता को  सोच समझ कर मतदान करना चाहिए।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आम जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क, पलायन, मूल निवास 1950 और भूमि कानून जैसे मुद्दों पर वोट करे ताकि उत्तराखण्ड अपने गढ़वाली कुमाऊनी समाज की रक्षा करते हुए विकास कर सके। इसलिए गढ़वाल लोकसभा सीट से अधिवक्ता आशुतोष नेगी को भारी मतों से विजय बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top