Headline
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि* *उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता* *12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण*

बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने वाले बॉबी पंवार के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा

बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने वाले बॉबी पंवार के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा

देहरादून। देश में चुनावी बिगुल बज चुका है, उत्तराखंड में भी चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड में बेरोजगारों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, आज बॉबी पंवार ने टिहरी लोक सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र किया दाखिल किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बॉबी पंवार ने कहा कि चुनौतियां बड़ी है लेकिन लोग बदलाव देखना चाहते हैं। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। जल, जंगल , जमीन को बचाने का सवाल है। भू कानून ,मूल निवास, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से प्रदेशवासी त्रस्त हैं।

बॉबी पंवार ने आगे कहा कि, बेरोजगार युवाओं ने जब लाठियां खाई तब जाकर सरकार नकल विरोधी कानून लाई। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे बॉबी पंवार ने कहा कि उनकी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

उत्तराखंड के मतदाता राष्ट्रीय मुद्दों पर ही मतदान करते आए हैं, लेकिन आज बॉबी पंवार के नामांकन में अपार जनसैलाब उमड़ा अब देखना यह होगा कि अब उत्तराखंड के मतदाता स्थानीय मुद्दों पर मतदान करते हैं या इस चुनाव में भी राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top