Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*

उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी तैनाती को मंजूरी

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 29 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। इसके साथ ही पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों को पी.जी. के उपरांत उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी।

पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों में स़्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, फेमिली मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल है। पौड़ी जनपद में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। उत्तरकाशी, हरिद्वार व चम्पावत जनपद में 4-4, नैनीताल, टिहरी व ऊधमसिंह नगर जनपद में 3-3 तथा रूद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में 1-1 विशेषज्ञ चिकित्सक को तैनाती दी गई है।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिली तैनाती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मिले 29 विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी गई है। जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नविता तिवारी को सीएमओ नैनीताल के अधीन तैनात किया गया है। इसी प्रकार डॉ. जूही शर्मा को उप जिला चिकित्सालय रामनगर और डॉ. कविता भण्डारी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी टिहरी में तैनाती दी गई है। फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. राकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ. मधुमिता बिष्ट व डॉ. प्रखर शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डॉ. ज्ञानेश्वर यादव को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और डॉ. राशि रंजन कुकरेती को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार फेमिली मेडिसिन में डॉ. रजत डोभाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी व डॉ. अभिषेक अनेजा को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रूचिका भट्ट को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग और डॉ. जितेन्द्र जोशी को जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनाती दी गई है।

डॉ. मंयक नौटियाल को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. मयंक चौहान को जिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल, डॉ. शादा अली को जिला चिकित्सालय नैनीताल, डॉ. वमिक रहमान को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. निशांत पाण्डेय जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा डॉ. तनुज सिंह तोमर को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में भेजा गया है।

डॉ. निकिता रमोला को सामु. स्वा. केन्द्र पुरोला, डॉ. ऋत्विक रजत को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. नेहा चौहान को उप जिला चिकित्सालय थलीसैण तथा डॉ. शैलेन्द्र कुमार बड़थ्वाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनाती दी गई है।

पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी को जिला चिकित्सालय चम्पावत, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुश रावत को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी तथा डॉ. शिखा टोलिया को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।
ईएनटी डॉ. शशांक अधिकारी को जिला चिकित्सालय चम्पावत तथा डॉ. अनुभव अग्रवाल को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग को 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन चिकित्सकों को जिला एवं उप जिला अस्पतालों में तैनाती दे दी गई है। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आम जनमानस को समय पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार मिल सकेगा। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिये नहीं जाना पड़ेगा। –
डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top