Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हुआ जारी, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हुआ जारी, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें एक अनोखी रोमांटिक कहानी की झलक देखने को मिल रही है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो अनजान लोग अचानक मिलते हैं और उनके बीच एक कनेक्शन बनता है, जो बिना बोले समझने और महसूस करने की भाषा बोलता है। ये कहानी है प्यार की उस मासूमियत की, जो संगीत के जरिए खिल उठती है और फिर अनजाने रास्तों से जुदाई की ओर बढ़ती है। विक्रांत और शानाया की केमिस्ट्री इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां उनके बीच की नजाकत, खामोशी और भावनाओं को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है।

शनाया कपूर की पहली फिल्म
अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में मुख्य रूप से एक ऐसा प्रेम दिखाया गया है जो अचानक होता है, लेकिन गहरा असर छोड़ जाता है। यह कहानी केवल रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन के वो पहलू भी शामिल हैं जहां व्यक्ति अपनी पसंद और फैसलों के चलते अपनी प्रेमिका से अलग हो जाता है। विक्रांत मैसी इस बार एक संवेदनशील और इमोशनल किरदार में नजर आएंगे, वहीं शानाया कपूर अपनी पहली फिल्म में अपनी प्रभावशाली अभिनय से सबका दिल जीतने के मकसद से आ रही हैं।

फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन
फिल्म की खासियत है इसका शानदार संगीत और विजुअल एस्थेटिक्स। विशाल मिश्रा के संगीत ने इस कहानी को और भी गहराई दी है, जो दर्शकों को पूरी तरह फिल्म की दुनिया में ले जाता है। संगीत की मधुरता और भावनात्मकता इस फिल्म का दिल है, जो कहानी के हर मोड़ को और भी जीवंत बनाता है। आंखों की गुस्ताखियां का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, जिन्होंने इस प्रेम कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म का प्रोडक्शन मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है, और इसे जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है।

कब रिलीज हो रही फिल्म?
ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल बना चुकी है। आंखों की गुस्ताखियां उन लोगों के लिए एक खूबसूरत अनुभव साबित होगी जो सच्चे प्यार की मासूमियत, संगीत की मिठास और जुदाई के दर्द को महसूस करना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक डायनामीक्स देखने को मिलेगी, जहां शब्द कम और भावनाएं ज्यादा कहती हैं। विक्रांत और शानाया का ऑनस्क्रीन डेब्यू दर्शकों को एक गहराई से भरा, दिल को छू लेने वाला सफर दिखाएगा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top