Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*

लोस चुनाव- सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोस चुनाव- सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सीएम ने होली मिलन समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत एवं लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने न्याय के देवता श्री गोलू (गोल्जयू) महाराज के मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गाई एवं खेली। उन्होंने सुमिरो सीता राम भया तुम हीरा जनम न पाओगे, नित जमुना के तीर कान्हा बजा गयो बसुरिया, बज रही बज रही बज रही मोहन तेरी मुरली बज रही, जैसी प्रसिद्ध खड़ी होली गायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें। मुख्यमंत्री ने सभी को होली कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह संस्कृति हमारे पूर्वजों से हमें मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण भी सबने मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना है। उन्होंने होली में भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के सभी देवी देवताओं की कृपा से राज्य सरकार ने सभी को समान अधिकार देने के लिए समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया।

वहीं देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया।उन्होंने कहा लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें 5 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन मुक्त करवा दी गयी है। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के साथ दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई। आज कई उद्योग हमारे राज्य में खुल रहे हैं ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चंपावत वासियों ने उन्हें उपचुनाव में विजय बनाया था।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, हेमा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top