Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

आतंकवाद पर अब सिर्फ कार्रवाई होगी, बातचीत नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आतंकवाद पर अब सिर्फ कार्रवाई होगी, बातचीत नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने चेताया – हर साजिश का जवाब मिलेगा, बातचीत अब सीमित मुद्दों पर ही होगी

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के अधीन जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र (पीओके) भविष्य में भारत का हिस्सा अवश्य बनेगा। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से संवाद केवल दो विषयों—आतंकवाद और पीओके—पर ही सीमित रहेगा। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पीओके के नागरिक हमारे ही भाई-बहन हैं, और एक दिन वे स्वयं यह कहेंगे कि वे भारत में शामिल होना चाहते हैं। आतंकवाद को लेकर भारत की नीति अब पूरी तरह से सख्त हो चुकी है, और किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल है, जिसका मुख्य कारण है – आपसी विश्वास की कमी।

‘पाकिस्तान को अब समझ आ गया है आतंकवाद की कीमत’

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद अब पाकिस्तान के लिए फायदे का सौदा नहीं रह गया है। उसे अब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। भारत ने न सिर्फ अपनी रणनीति बदली है, बल्कि आतंकवाद पर प्रतिक्रिया देने के तरीकों में भी बदलाव किया है। अब जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी, वह सिर्फ आतंकवाद और पीओके से संबंधित होगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर से देश ने आत्मनिर्भरता की ताकत देखी’

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने मेक इन इंडिया पहल की सफलता को देशवासियों के सामने उजागर कर दिया है। अब यह सिद्ध हो चुका है कि देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए घरेलू रक्षा उत्पादन बेहद आवश्यक है। अगर यह आत्मनिर्भरता न होती, तो आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान और पीओके में हमारी सेना इतने प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई नहीं कर पाती।

‘पीओके के लोग भी हमारे अपने हैं’

राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के निवासी हमारे अपने हैं, वे भारत के ही हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि भारत ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विश्वास जताया कि आज जो लोग राजनीतिक या भौगोलिक कारणों से अलग हैं, वे भविष्य में अवश्य भारत की मुख्यधारा में लौटेंगे।

‘पीओके के लोगों की हालत शक्ति सिंह जैसी’

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि पीओके के अधिकतर लोग भारत से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं, केवल कुछ मुट्ठी भर लोगों को भ्रमित किया गया है। उन्होंने पीओके के निवासियों की तुलना महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह से की, जो बाद में अपने भाई के पक्ष में आ खड़े हुए थे। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन पीओके स्वयं भारत की ओर लौटेगा और कहेगा – “मैं भारत हूं, और मैं वापस आया हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top