Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स पर डीएम सविन बंसल का एक्शन मोड

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स पर डीएम सविन बंसल का एक्शन मोड

निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराज़गी

स्थानीय लोकसंस्कृति के अनुरूप निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी का अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप डीएम बंसल देहरादून शहर के यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई स्लिप रोड, राउंड अबाउट और फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके अतिरिक्त, 5 वर्षों में पहली बार पुलिस के 100 सीसीटीवी कैमरों को स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे जनसुरक्षा को और पुख्ता किया जा सकेगा।

डीएम ने 66 बस स्टॉप पर हाईटेक डिजिटल डिवाइसेज़ को भी सक्रिय करवा दिया है। HP कंपनी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई डिवाइस डाउन पाई गई, तो भुगतान रोक दिया जाएगा।

ग्रीन बिल्डिंग में देरी पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे तय समय में जनअपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करना होगा। संबंधित एजेंसी को साइट पर पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और मटेरियल उपलब्ध कराने व कंक्रीट प्लांट की परमिशन हेतु सभी औपचारिकताएं तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मानसून पूर्व कार्यों को करें पूर्ण
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोकसंस्कृति को ध्यान में रखते हुए दिलाराम चौक, कुठाल गेट, घंटाघर व साईं मंदिर चौक के सिविल वर्क को मानसून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 11 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।

आईएसबीटी व ड्रेनेज व्यवस्था पर विशेष ध्यान
डीएम बंसल ने आईएसबीटी क्षेत्र में आरसीसी पाइप इंस्टॉलेशन व चैंबर निर्माण को 5 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। चन्द्रबनी साइट की ड्रेनेज सफाई को लेकर नगर निगम को तत्काल स्थल निरीक्षण करने और मानसून से पहले सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से जुड़ा निगरानी नेटवर्क
डीएम ने बताया कि 150 सीसीटीवी कैमरे अब स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कैमरा नेटवर्क केबल को नुकसान पहुंचाने वाले विभागों को चिन्हित कर बोर्ड बैठक में लाया जाए, ताकि उनसे हानि की भरपाई की जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ तीर्थ पाल सिंह, फाइनेंस कंट्रोलर मनोज पांडेय, एजीएम कृष्ण पल्लव चमोला, संध्या बिजलवाण, मनवीर जोशी, प्रवीण कुश, संजय डंडरियाल, आशीष मिश्रा और बीएसएनएल के राजीव कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top