Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

क्या आप भी हैं पैरों के तलवों में दर्द से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

क्या आप भी हैं पैरों के तलवों में दर्द से परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

पैरों के तलवों में दर्द एक सामान्य समस्या है। चलने-फिरने, दौड़ने या लंबे समय तक खड़े रहने के कारण पैरों के तलवे या एड़ियां दर्द होने लग सकती हैं। यह समस्या खासकर प्लांटर फैशाइटिस, गलत जूते पहनना, अधिक वजन, डायबिटीज या नसों की कमजोरी के कारण होती है। हालांकि कई बार मंद-मंद होने वाला ये दर्द अधिक दिक्कत कर सकता है। तलवों में दर्द के कारण आप अधिक देर खड़े नहीं हो पाते। शरीर का वजन पैरों में दर्द के कारण अधिक महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या से निजात पाने का एक प्राकृतिक तरीका योगाभ्यास है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर पैर के तलवों में होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

पैरों के तलवों में दर्द के मुख्य कारण

प्लांटर फैशाइटिस के कारण दर्द महसूस हो सकता है। प्लांटर फैशाइटिस में एड़ी से पंजे तक जाने वाली मांसपेशियों में सूजन आ जाती है।
शरीर का वजन अधिक होने से भी तलवे दर्द हो सकते हैं।
लंबे समय तक खड़े रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या आम है।
गलत तरीके से चलने या दौड़ने से एड़ियों व तलवों में दर्द होने लगता है।
रक्त संचार में कमी के कारण पैरों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है।
जिन लोगों में विटामिन D या कैल्शियम की कमी होती है, उनके लिए पैरों में दर्द होना आम समस्या हो सकती है।

ताड़ासन

ताड़ासन का नियमित अभ्यास पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और खिंचाव देता है। इससे तलवे की जकड़न कम होती है।

वज्रासन

पाचन सुधारने के साथ-साथ वज्रासन तलवों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है। तलवों पर हल्का दबाव बनता है जिससे मांसपेशियों में राहत मिलती है।

बालासन

शरीर को आराम देने वाला यह आसन तलवों के तनाव को कम करता है। यह हील और आर्च एरिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

सेतुबंधासन

इससे टांगों और तलवों की नसों में रक्त प्रवाह सुधरता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। सेतुबंधासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़े। पैरों को हिप्स के पास रखते हुए धीरे-धीरे कूल्हे को ऊपर उठाएं और हाथों को जमीन पर टिकाकर शरीर का सहारा दें।

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top