Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गल्जवाड़ी क्षेत्र में रुपये 92.16 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए बनने वाला यह भवन उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के सहयोग से बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गल्जवाड़ी क्षेत्र में सामुदायिक भवन की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। भवन के निर्माण से भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। मंत्री जोशी ने कहा कि गल्जवाड़ी सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि उपनल के माध्यम से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। भाजपा सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने बताया कि गढ़ी कैंट में रुपये 12 करोड़ से अधिक की लागत से एक भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है और जल्द ही उसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को रोजगार और विकास कार्यों में भागीदारी का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान लीला शर्मा, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेना) जेएनएस बिष्ट, ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री, ज्योति कोटिया, विमला देवी, ज्योति ढकाल, किरन, कर्नल सतीश शर्मा, रवि शर्मा, डीजीएम मंडी एनपी सिंह सहित पूर्व सैनिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top