Headline
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी*  *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी* *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*  *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे* *जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण*
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर

अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी

अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे

घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया

देहरादून। उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की। उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। एसईओसी से ग्राउण्ड जीरो में मौजूद राहत और बचाव दलों से भी लगातार अपडेट लिया जाता रहा।

गुरुवार को सुबह 8.30 बजे यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को एरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगनानी के पास क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, एसईओसी प्रभारी रोहित कुमार तथा यूएसडीएमए के अन्य विशेषज्ञ कंट्रोल रूम पहुंचे।

एसईओसी से तत्काल घटनास्थल के जियो कोआर्डिनेट्स प्राप्त किए गए ताकि राहत और बचाव कार्यों के दौरान एयर सपोर्ट की आवश्यकता महसूस होने पर कोई दिक्कत न आए। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मृत्यु हुई है तथा एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस के जरिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतकों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. वेदिका पन्त, डॉ. पूजा राणा, मनीष भगत, हेमंत बिष्ट, सुश्री तंद्रिला सरकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top