Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द- महाराज

चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द- महाराज

कहा टूरिज्म और टेररिज्म एक साथ नहीं हो सकते

देहरादून। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या को कायराना हरकत बताते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा पर आने के लिए जिन 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था वह सभी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये गये हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चारधाम यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके हैं। जिसमें 185 देशों के 25 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तान के सभी 77 श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या कायराना हरकत है। Tourism और Terrorism एक साथ नहीं हो सकते इसलिए हमने पाकिस्तान के सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद उत्तरकाशी पुलिस को 10 नई मोटरसाईकिले दी गयी है। जोकि गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से भैरोंघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बड़कोट से दोबाटा, पालीगाड़ से स्यानाचटटी, स्याना से रानाचट्टी, राना चटट् से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी-खरसाली तक संवेदनशील संकरे मार्गों पर निरंतर गस्त करेंगी। यात्रियों की सुविधा और हेलीकॉप्टर बुकिंग में उन्हें कोई परेशानी ना हो इसे देखते हुए हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रोड पर उल्टे-सीधे पार्किग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल ऐप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन 04 जगहों पर होंगें। जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर तथा हरबर्टपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top