Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारी- डॉ. धन सिंह रावत

डेंगू रोकथाम को माइक्रोप्लान पर काम करें अधिकारी- डॉ. धन सिंह रावत

रेखीय विभागों से समन्वय बनाकर संभावित क्षेत्रों पर रखें फोकस- मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने होंगे डेंगू के आंकड़े

देहरादून। प्रदेश में डेंगू रोकथाम के लिये जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके साथ ही रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर डेंगू संभावित/प्रभावित क्षेत्रों में विशेष फोकस करने को कहा गया है। प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों के आंकड़े आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज कराने होंगे, जिसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जनपद के मुख्यचिकित्साधिकारी करेंगे। जनजागरूकता अभियान को तेज करने के लिये विभागीय कार्मिकों के साथ ही वालंटियर्स की टीम भी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में डेंगू एवं चिकिनगुनिया के रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर डेंगू रोकथाम के लिये रेखीय विभागीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। डा. रावत ने कहा कि सूबे के निजी अस्पतालों को भी डेंगू मरीजों की जानकारी भारत सरकार के आईडीएसपी पोर्टल अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। जिसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के स्तर से शीघ्र ही निर्देश जारी किये जायेंगे।

डेंगू के दृष्टिगत संवेदनशील पांच जनपदों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुये विभागीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता अभियान में तेजी लायें। इसके लिये वॉलियंटियर्स की टीमों को हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भेजा जाय। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि इस बात पर भी घ्यान दिया जाय कि प्रदेश में डेंगू की जांच कर रही निजी पैथोलॉजी लैब भी भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्ट किट का ही प्रयोग करे, इसके लिये संबंधित सीएमओ अपने जनपदों की निजी लैब्स को दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

डेंगू रोकथाम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण देते हुये बताया कि वर्तमान में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिये 220 वालंटियर्स तैनात किये गये हैं। जिनमे से देहरादून में 140, हरिद्वार 40, नैनीताल 20, ऊधमसिंहनगर व पौड़ी गढ़वाल में 10-10 शामिल हैं। जिनको आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जो डेंगू के जो 12 केस सामने आये हैं वह सभी देहरादून के दो निजी अस्पतालों में चिन्हित किये गये हैं, जबकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज चिन्हित किया गया है।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, एमडी एनएचएम स्वाति भदौरिया, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक एनएचएम डॉ. मनु जैन, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.एस. बिष्ट, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ हरिद्वार डा. आर.के. सिंह, स्टेट कोर्डिनेटर डेंगू (एनएचएम) डॉ. भास्कर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य जनपदों के सीएमओ ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top