Headline
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*

गर्मी के मौसम में लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए?, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 

गर्मी के मौसम में लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए?, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 

देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 को पार करने लगा है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक इस बार की गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

पहले ही इस साल की फरवरी 125 साल में तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को अलर्ट किया है अभी से ही गर्मी से बचने रहने के उपाय शुरू कर दें, विशेषकर बच्चों-बुजुर्गों की सेहत के लिए समस्याकारक हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में हीटस्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है धूप के संपर्क में आने से बचना और दिनभर में खूब पानी पीते रहना। इन दिनों लू से बचे रहने के लिए रोज कितना पानी पीना चाहिए? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए इसका जवाब जान लेते हैं?

गर्मियों में तरल पदार्थों का करें अधिक सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लू से बचने और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में बढ़ जाता है डिहाइड्रेशन का खतरा

गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए आपको अधिक पसीना आता है और पसीने के माध्यम से शरीर से पानी के साथ सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। जो लोग गर्म वातावरण में या बाहर काम करते हैं जैसे मजदूर, किसान, पुलिस आदि उन्हें डिहाइड्रेशन को खतरा और अधिक होता है।

यही कारण है कि गर्मी के दिनों में तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

शरीर को रोज कितने पानी की जरूरत होती है?

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन की रिपोर्ट्स के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने और धूप-लू से बचे रहने के लिए पुरुषों को रोजाना लगभग 3.7 लीटर तरल पदार्थ की जरूरत होती है।
महिलाओं को लगभग 2.7 लीटर तरल पदार्थ पीने की सलाह दी जाती रही है। इसमें पानी और अन्य तरल पेय शामिल होते हैं।
हालांकि सभी लोगों को कम से कम 2 से 2.5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
गर्मियों में चूंकि शरीर से अत्यधिक पानी निकल जाता है इसलिए सभी लोगों को आधे से एक लीटर अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति पर भी दें ध्यान

दिन में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।
नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी डालकर पीने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
नारियल पानी पीना इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
घर का बना छाछ या लस्सी पिएं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top