Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पीएम के जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया सिंचाई विभाग ने- महाराज

पीएम के जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया सिंचाई विभाग ने- महाराज

सिंचाई विभाग में रिक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं के पदों को शीघ्र भरे जाने का आश्वासन

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का त्रयोदश महाधिवेशन समापन

देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग द्वारा जो मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है उन सभी न्यायोचित समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कालोनी स्थित अधिकारी क्लब में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के त्रयोदश महाधिवेशन -2025 के समापन अवसर पर संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को महाधिवेशन के अनुशासित, भव्य एवं सफल आयोजन हेतु अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कही।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सिंचाई विभाग के पास अपने पूर्ववर्ती तत्कालीन संयुक्त उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अभियान्त्रिकी इतिहास की उपल्बिधयाँ तथा विशेषज्ञता उपलब्ध है। सिंचाई विभाग द्वारा स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व में ही गंगा-यमुना के दोआभ में बडी-बडी सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व विकास किया गया। इतना ही नहीं सिंचाई विभाग को अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि आजादी के बाद इस सिंचाई विभाग ने प्रदेश के कोने-कोने में जल संसाधनों को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करने का भगीरथ प्रयास करने के साथ-साथ लघु-मध्यम और बड़ी-बड़ी सिंचाई योजनाओं का निर्माण कर प्रदेश के कृषकों की आर्थिकी में योगदान देने के अलावा हरित कान्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपनी महती भूमिका अदा की है। उन्होंने सिंचाई विभाग के मेधावी अभियन्ताओं के श्रम एवं कुशल प्रबंधन के लिए उन्हें साधूवाद देते हुए उत्तराखण्ड में स्थित गंगा-यमुना और इनकी सहायक नदियों पर बडी-बडी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें भूकम्प रोधी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिएं।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग ने तराई के क्षेत्रों में बडे-बडे बांध-बैराज तथा जलाशयों का निर्माण कर प्रदेश में बाढ की विभीषिका को भी कम करने बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के सभी अभियंताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल संरक्षण की मुहिम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अतिरिक्त जल सिंचाई हेतु उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं के कुशल प्रबंधन में प्रदेश की दो बड़ी परियोजना सौंग बांध व जमरानी बांध का भी व्यवस्थित रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सिंचाई मंत्री महाराज ने उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि सिंचाई विभाग का पुर्नगठन होगा तो विभागीय पदों की कटौती नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग में रिक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं के पदों को भी शीघ्र भरने की बात भी कही।

इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीनियर भरत सिंह डांगी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एस० एस० चौहान, संरक्षक इंजीनियर एम०एल० नौटियाल, संयुक्त सचिव जेoएलo शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, सिंचाई संघ के महासचिव इंजीनियर अनिल पंवार, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश शर्मा, ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, जल निगम संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार, सिंचाई संघ के महामंत्री राकेश रावत, शान्तनु शर्मा, हरीश नौटियाल, बी०के० डंगवाल एवं कैलाश उनियाल सहित संघ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण एवं अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top