Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

आईपीएल 2025- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2025- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 12वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स होगी आमने- सामने। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड को देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी है, लेकिन मुंबई को इस सीजन के शुरुआती दोनों मैच में हार मिली है जिससे मनोवैज्ञानिक तौर पर केकेआर मजबूत स्थिति में दिख रही है। केकेआर ने आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उसने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था।

हेड टु हेड रिकॉर्ड
केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मैच हुए हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मुकाबले ही जीत सकी है। दोनों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड में मुंबई अपने प्रतिद्वंद्वी केकेआर से काफी आगे है, लेकिन कोलकाता का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार चल रहा है।

रोहित की फॉर्म चिंता का विषय
मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म चिंता का विषय है। रोहित बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि आक्रामक बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन अपने पहले आईपीएल टूर्नामेंट में भारतीय पिचों पर अभी तक लय हासिल नहीं कर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा की झलक तो दिखाई है लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर रोहित दोनों मैच में दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे जिसमें एक बार वह खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव टाइटंस के खिलाफ 48 रन बनाकर फॉर्म में लौटते दिख रहे थे लेकिन यह पारी वैसी नहीं थी, जिसके लिए भारतीय टी20 कप्तान को पहचाना जाता है।

कप्तान हार्दिक पांड्या व्यक्तिगत मोर्चे पर लगातार सफलता के बाद वानखेड़े स्टेडियम में फिर से जोश से भरकर लौटेंगे जहां के दर्शक पिछले साल रोहित से उनके मुंबई की कमान संभालने पर पूरी तरह से उनके खिलाफ थे। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति मुंबई इंडियंस को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और रीस टॉप्ले के साथ अपने नए गेंद के आक्रमण को उतारने से रोकेगी क्योंकि दीपक चाहर को न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी साझा करनी होगी।

नरेन का खेलना फिटनेस पर निर्भर
केकेआर के अनुभवी ऑलराउंडर सुनीर नरेन का इस मैच में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। नरेन राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तबीयत ठीक नहीं होने के कारण नहीं खेल पाए थे। नरेन ने शनिवार को ट्रेनिंग की जो बीमारी से उबरने का संकेत है और उनकी संभावित वापसी केकेआर को उत्साहित करेगी क्योंकि उन्होंने आईपीएल में तीन बार की विजेता टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पेंसर जॉनसन के साथ मिलकर नई गेंद का मजबूत आक्रमण बनाते हैं लेकिन केकेआर की असली ताकत उनके स्पिन आक्रमण में है जिसमें नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top