Headline
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री*
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
फील्ड में रहकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिलाधिकारी देहरादून
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि* *उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता* *12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण*

लोस चुनाव- डीएम ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ किया मंथन

लोस चुनाव- डीएम ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ किया मंथन
नगदी, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक को बनी रणनीति
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को  शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद सहारनपुर यूपी, सिरमौर एवं शिमला हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून से लगे अन्य राज्यों के जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश, शिमला एवं सिरमौर हिमाचल के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में सीमा पर विभिन्न चैकिंग अभियान, निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सामग्री नगदी, शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ, वस्तुओं के  परिवहन एवं अन्य सूचनाओं को  साझा करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद से सीमा साझा करने वाले अन्य राज्यों के जनपदों के अधिकारियों के सूचना आदान प्रदान हेतु एक एक वाट्सएप्प गु्रप बना लिया जाए जिससे सूचना साझा हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सूचना साझा करने की अपेक्षा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह उपस्थित रहे तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर उत्तरप्रदेश, अपर जिलाधिकारी सिरमौर हिमाचल, अपर जिलाधिकारी शिमला एवं पुलिस के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top