Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

जिलाधिकारी ने जिला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। सम्बंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। सम्बंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

“बजट व्यय करने में कंजूसी करने वाले विभागीय अधिकारियों की होगी प्रतिकूल प्रविष्टि”

पौड़ी।  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जिला सैक्टर, राज्य सैक्टर, केन्द्र सैक्टर व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला योजना 2024-25 में आवंटित धनराशि का एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत उपयोग करना सुनिश्चित करें।

बुधवार को आयोजित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि के व्यय की एक सप्ताह तक दैनिक रुप से समीक्षा करते हुए व्यय में सुस्ती दिखाने वाले विभागाध्यक्षों की वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित करें। उन्होने कहा चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि 11999.20 लाख के सापेक्ष 12 मार्च 2025 तक 11119.66 लाख रु0 का व्यय करते हुए लगभग 93 प्रतिशत की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवंटित जिला योजना की धनराशि का एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि राज्य क्षेत्र के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष में जनपद को अवमुक्त धनराशित 45293.83 लाख के सापेक्ष 12 मार्च 2025 तक 39221.84 लाख का व्यय कर केवल 86 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल संतोषजनक नहीं है, उन्होने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य क्षेत्र के तहत आवंटित धनराशि का निर्धारित समय सीमा के भीतर उपयोग करते हुए गतिमान कार्यो की भौतिक प्रगति में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सैक्टर के तहत आंवटित 49649.79 लाख के सापेक्ष 45710.12 लाख का व्यय कर 92 प्रतिशत की वित्तीय प्रगति प्राप्त की गयी है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पारुल गोयल, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश यादव, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी उरेडा राजेश्वरी विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top