Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

जनपद स्तर पर सौर ऊर्जा नीति एवं विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु उरेडा ने किया कार्यशाला का आयोजन

जनपद स्तर पर सौर ऊर्जा नीति एवं विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु उरेडा ने किया कार्यशाला का आयोजन

पौड़ी। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद स्तर पर सौर ऊर्जा नीति एवं विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं, उनकी आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों के हितों पर चर्चा की गयी।

 

कार्यशाला का आयोजन उरेडा निदेशक रंजन राजगुरु के निर्देशन में किया गया, जिसमें सौर ऊर्जा से संबंधित प्रमुख योजनाओं जैसे- सोलर वॉटर हीटर, हाई मास्ड सोलर स्ट्रीट लाइट, शासकीय भवनों में सोलर प्लांट की स्थापना एवं अन्य ऊर्जा उत्पादों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एवं सोलर मॉडल विलेज की संपूर्ण जानकारी दी गई और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में जनता की भागीदारी और सुझाव के बारे में चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित लाभार्थियों और आम नागरिकों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को अधिकाधिक आयोजित करने की मांग की, जिससे सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़े। साथ ही, लाभार्थियों ने UPCL की दर एवं सब्सिडी की दर के बीच के अंतर को कम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना पर विस्तार से चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा योजनाओं के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है साथ ही और जागरूकता की आवश्यकता है। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसे और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

विधायक राजकुमार पौरी ने इस तरह की कार्यशालाओं को ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, परियोजना अधिकारी राजेश्वरी विश्वकर्मा, मुख्य परियोजना अधिकारी मनोज कुमार, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top