Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

जिलाधिकारी ने कोटद्वार बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय पहुंचकर मनाई होली। बच्चों को दिया विशेष भोज, बांटे उपहार। बच्चों ने कहा धन्यवाद

जिलाधिकारी ने कोटद्वार बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय पहुंचकर मनाई होली। बच्चों को दिया विशेष भोज, बांटे उपहार। बच्चों ने कहा धन्यवाद

बोक्सा समुदाय के बच्चों की शिक्षा की सुनिश्चितता व करियर काउंसलिंग के लिए क्षेत्रीय अधिकारी बनेंगे काउंसलर, एसडीएम व खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

कोटद्वार। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने दुगड्डा ब्लॉक के कोटद्वार भावर स्थित बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को विशेष भोज करने के साथ ही उपहार भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी।

मंगलवार को पीएम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की। बच्चों ने जिलाधिकारी को होली के रंगों से तिलक लगाकर स्वागत किया, साथ ही बच्चों के लिए  विशेष भोज के आयोजन  हेतु बच्चों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित तीन सौ से अधिक बच्चों को होली की बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च स्तरीय शिक्षा का हकदार है। हर बच्चा पढ़ लिख कर अपनी इच्छा के मुताबिक जीवन स्तर को बेहतर बना सके, इस हेतु बच्चों के भविष्य को लेकर निरंतर काउंसलिंग की आवश्यकता है। उन्होंने उप जिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देश दिए कि बोक्सा समुदाय के बच्चों को शिक्षण क्षेत्र में आने वाली किसी भी संभावित रुकावट को दूर करने व कैरियर काउंसिलिंग के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को काउंसलर के तौर पर दायित्व आवंटित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा हमें पारखी बनाती है, इससे हम अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ प्रदेश व देश की तरक्की के लिए नए-नए विकल्पों को तलाश सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज व विकास की मूल धारा से पीछे चुके हमारे बच्चों को मुख्य धारा में वापस लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनके लिए शिक्षण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बोक्सा जनजाति समुदाय के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देकर इस पीढ़ी के बच्चों के सुनहरे भविष्य के निर्धारण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद, बोक्सा समुदाय की प्रतिनिधि श्रीमती प्रभा, प्रतिनिधि विधानसभा अध्यक्ष मणीराम शर्मा, अनिल बहुगुणा सहित तीन सौ से अधिक बच्चे व क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top