Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

आज फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में हुआ विशेष यज्ञ

आज फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए परमार्थ निकेतन में हुआ विशेष यज्ञ

भारतीय टीम वेतन के लिए नहीं वतन के लिए खेलती है                                              -: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। आज परमार्थ निकेतन में एक दिव्य यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ’सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना से भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ के माध्यम से सामूहिक प्रार्थना का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों की विजय और उनके खेल में सफलता प्राप्ति की प्रार्थना की गई। यह एक सशक्त संदेश है, जो दर्शाता है कि भारत के लोग अपनी टीम के साथ एकजुट हैं और भारतीयों की प्रार्थनायें, दुआ और शुभकामनायें टीम के साथ हैं।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक अभूतपूर्व अनुभव है, जो देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है। क्रिकेट, भारत की पहचान और उसकी संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। जब भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, तो वे केवल अपने व्यक्तिगत खेल कौशल का प्रदर्शन नहीं करते, बल्कि वे अपने देश की आन-बान और शान को बढ़ाने के लिए खेलते हैं। यह खेल केवल एक खेल नहीं है, बल्कि एक भावना है, एक जुनून है, जो हर भारतीय के दिल में बसता है।

भारत के खिलाड़ी वेतन के लिए नहीं, बल्कि अपने वतन की सेवा हेतु खेलते हैं। उनके लिए हर मैच एक युद्ध से कम नहीं है, जहां उनका उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन करना है। भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता की कहानी में ’देश भावना’ और ’टीम भावना’ का गहरा असर है। जब खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर टीम के लिए खेलते हैं और एकजुट होकर देश की खातिर प्रयास करते हैं, तो परिणाम अद्भुत होते हैं।

भारतीय टीम में जो खेल भावना और टीम भावना देखने को मिलती है, वह अविस्मरणीय है। चाहे किसी भी स्थिति में हो, भारतीय खिलाड़ी हमेशा एकजुट होकर, एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हैं। यह एक अनमोल धरोहर है, जो भारतीय क्रिकेट को खास बनाती है। मैदान में भारतीय खिलाड़ी जो उत्साह और उमंग दिखाते हैं, वह उनके दिलों में देश के प्रति असीम प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट की पहचान केवल एक खेल के रूप में नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी हुई है।

हमने यह यज्ञ यह सोचकर किया कि भारतीय क्रिकेट टीम को भगवान का आशीर्वाद मिले, ताकि वे अपने आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मैदान में उतरे और भारत का नाम और गर्व बढ़ाएं। हमारे खिलाड़ी हर मैच में अपने परिश्रम और संघर्ष से न केवल हमें गर्व महसूस कराते हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को दुनिया भर में एक ऊंचा स्थान दिलाते हैं।

क्रिकेट के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों की जीत केवल उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस देश की आत्मा की जीत है, जो अपने खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़ी रहता है। भारतीय टीम की जीत एक जीत है पूरी भारतीय जनता की, एक सामूहिक प्रयास की, और यह हमें यह एहसास दिलाती है कि जब देश भावना, टीम भावना, और खेल भावना एक साथ होते हैं, तो हम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं।

हमारा यही विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा बनाये रखे और उनके अद्भुत प्रयासों से हम भविष्य में और भी अधिक गर्व महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top