Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

ज्ञान विज्ञान समिति की पत्रिका “कारवां” के लोकार्पण के साथ 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला सम्पन्न

ज्ञान विज्ञान समिति की पत्रिका “कारवां” के लोकार्पण के साथ 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला सम्पन्न

द्वारीखाल (पौड़ी)। बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में आयोजित 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला के समापन समारोह में बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रर्दशनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मेरा परिचय, जीवन की घटना, यात्रा वर्णन, मेरी दिनचर्या, आदि को जोड़ते हुए बच्चों ने लगभग 15 पृष्ठों को जोड़ते हुए बालप्रहरी, बाल संसार, बालवाटिका, बाल मन, किशोरी स्वर, बाल मन, मेरी सोच, नई ज्योति, नई किरण, बाल संस्कार, संभावना, नई किरण आदि नामों से अपनी-अपनी हस्तलिखित पुस्तक तैयार की।

बाल कवि सम्मेलन में 12 बच्चों ने कार्यशाला में तैयार स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

उदय किरौला द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक मोबाइल टन टना टन टन के माध्यम से बच्चों ने वर्तमान मोबाइल संस्कृति पर प्रहार करते हुए आज की हकीकत को प्रस्तुत किया।

प्रारंभ में कार्यशाला के प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को अतिथियों ने बैज लगाकर सम्मानित किया। औरेगैमी के तहत बच्चों ने अखबार से बनाए मुकुट अतिथियों को पहनाए।

राजकीय इंटर कालेज किनसुर के विज्ञान प्रवक्ता एवं कार्यशाला के स्थानीय संयोजक महेंद्र सिंह राणा द्वारा संपादित हस्तलिखित पत्रिका ‘चाक्यूसैण दर्पण’ तथा पंकज सिंह रावत, मीना कुकरेती, सुनीता बडोला व महेंद्रसिंह राणा द्वारा बच्चों की रचनाओं को जोड़कर बनाई गई 5 दीवार पत्रिकाओं का अतिथियों ने लोकार्पण किया।

कार्यशाला के मुख्य संयोजक बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा के सचिव एवं बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की अवधारणा प्रस्तुत की।

समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान के प्रयोग केवल बड़ी – बड़ी प्रयोगशालाओं में होते हैं। ये अवधारणा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से हमारे पूर्वज विज्ञान के कई प्रयोग करते रहे हैं।

राजकीय इंटर कालेज चाक्यूसैण के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जिन मान्यताओं को हम अंधविश्वास कहते हैं। अगर हम इसकी तह में जाएंगे तो हमें लगेगा कि इन मान्यताओं का वैज्ञानिक आधार है। उन्होंने 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला का आयोजन चाक्यूसैण जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रखने के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून तथा बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 5 दिन में बच्चों ने खेल खेल में मस्ती के साथ काफी कुछ नया सीखा। बच्चों को लिखित व मौखिक अभिव्यक्ति का अवसर मिला। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चोंको प्रमाण पत्र दिए गए।

अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा ज्ञान विज्ञान समिति पत्रिका “कारवां” का लोकार्पण किया गया। सुरेंद्र सिंह रावत ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top