Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 500 महिलाओं सम्मानित किया गया

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 500 महिलाओं सम्मानित किया गया

कल्जीखाल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौड़ी जनपद के विकास खण्ड़ कल्जीखाल में 8 मार्च को नारी शक्ति सम्मान समारोह धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेमपूर्ण भावना प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं विधायक लैन्सडाउन महन्त दलीप रावत एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। राणा दम्पति द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्त्री ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षिकाएं सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

लोक गायक अनिल बिष्ट, शिवानी नेगी, प्रेम वल्लभ पंत ने शानदार प्रस्तुतियां दी, साथ ही हास्य कलाकर संदीप छिलबट के गढ़वाली व्यंग दर्शकों को खूब पसंद आए।

कल्जीखाल प्रशासक बीना राणा एवं उत्तराखण्ड़ प्रदेश प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा द्वारा सभी अतिथियों का फूल-मांलाओं एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया। कल्जीखाल प्रशासक बीना राणा एवं प्रशासक द्वारीखाल महेन्द्र राणा द्वारा महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करने के लिए यह आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं द्वारा दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और राणा दम्पति के इस सम्मान को स्वीकार करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया कहा कि राणा ने पहले भी महिलाओं का सम्मान किया है और करते हैं। जनता जनार्दन को इसी प्रकार का प्रतिनिधि मिलता रहे तो ऐसा सम्मान भविष्य में भी मिलता रहेगा महिलाओं ने प्रेम प्रकट करते हुए राणा दम्पति का आभार व्यक्त किया।

पूर्व मुख्य मंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि राणा दम्पति का यह बहुत ही सार्थक प्रयास है, इसमें हमारी संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है। राणा दम्पति द्वारा शुरु से ही समाज के हित में भी अच्छा कार्य किया है और आगे भी करते रहेगें।

विशिष्ट अतिथि लैन्सडाउन विधायक और पौड़ी विधायक ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिलाओं का जो सम्मान राणा दम्पति नें दिया है मैं राणा दम्पति को दिल से गहराइयों से धन्यवाद करता हॅू। भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहेगें, इस अवसर पर आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व‌ विभिन्न समूहों की महिलाएं, विकास खंड प्रशासन का समस्त कार्मिक सहित कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, संतोष चंदोला, दरवान सिंह नेगी, अशोक रावत, अजय पटवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और पत्रकार मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top