Headline
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

18 मार्च के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 90% पदों पर होगी नियुक्ति -: स्वास्थ्य मंत्री

18 मार्च के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 90% पदों पर होगी नियुक्ति -: स्वास्थ्य मंत्री

एक माह के भीतर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में तैनात होगे 500 कर्मचारी”

“खाली रिक्त पदों पर आटउसोर्स से जल्द भरने के दिये मेडिकल कॉलेज को निर्देश”

“चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव स्थल मेडिकल कॉलेज को बनाया जायेगा बेहतर”

“50 कमरों का मरीजों के तीमारदारों के लिए बनेगा रैन बसेरा”

-: स्वास्थ्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत

श्रीनगर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 18 मार्च के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसरों के 90 प्रतिशत पद भर दिये जायेगे। यहीं नहीं मेडिकल कॉलेज में कार्डियक कैथ लैब को संचालन के लिए भी जल्द कार्यवाही शुरु कर दी जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज को आयुष्मान के तहत मरीजों को नि:शुल्क इलाज कराने में बढ़ोत्तरी करने तथा यूजर चार्ज का आधा बजट अस्पताल एवं मरीजों के हित में करने के निर्देश दिये। कहा कि मरीजों के तीमारदारों के लिए 50 कमरों का रैन बसेरा भी बनाया जायेगा। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव का मेडिकल कॉलेज होने के नाते यहां स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 300 नर्सिंग अधिकारी मेडिकल कॉलेज में जल्द तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज मे नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के तैनात होने पर चिकित्सा परिवार कल्याण से तैनात नर्सिंग अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर संबंधित विभाग में रिलीव कर दे।

आउटसोर्स के जरिए 250 वार्ड व्याय की तैनाती तथा चिकित्सा परिवार कल्याण के वार्ड व्यायों को उनके अस्पताल में शिफ्ट किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि टैक्नीशियन, सुरक्षा कर्मियों से लेकर अन्य संवर्ग में तैनात कर्मियों को आउटसोर्स एजेंसी के तहत तैनात किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि अस्पताल में कोई भी कमी ना रहे इसके लिए सभी पदों पर तैनाती की जाए।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय की छवि और बेहतर बने, इसके लिए डॉक्टर के साथ स्टॉफ को और बेहतर कार्य के साथ-साथ कार्य व्यवहार को और अच्छा करना है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत द्वारा मेडिकल कॉलेज द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही की रूपरेखा माननीय स्वास्थ्य मंत्री के सम्मुख रखी। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, चिकित्सा अधीक्षक डा.अजेय विक्रम सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संपंत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

आयुष्मान मित्र वार्डो में मरीज से मिले- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान मित्र ड्रेस में रहे तथा प्रत्येक वार्डो में मरीजों के साथ मिले तथा उनके आयुष्मान संबंधी समस्या को निदान कर आयुष्मान के जरिए ही इलाज कराने का कार्य सुव्यवस्थित व सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने बेस चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिये गये वार्ड व्याय को ड्रेस के साथ अस्पताल में रखे व पालन ना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल मे लाये। साथ ही उन्हें मरीजों की सेवा में तत्काल कार्य हेतु आवश्यक ट्रैनिंग भी दे। ताकि किसी भी मरीज को वार्डो में दिक्कत ना हो और वार्ड व्याय अपने कार्यो के प्रति सजग रहे।

मेडिकल कॉलेज को जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज को स्पष्ट निर्देश दिये गये टीवी उन्मूलन, एनीमिया मुक्त उत्तराखंड बनाने जैसे कार्यक्रम तथा नेत्रदान, देहदान और अंगदान पर जागरूकता अभियान चलाये। तमाम प्रकार और जरूरी सुविधाएं भी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बनाये।

प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों को मिलेगा 200 करोड़ प्रदेश के माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा उपकरण एवं मशीनों के लिए 200 करोड़ की धनराशि प्रदान की जायेगी। कहा कि देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष आग्रह पर प्रदेश में चिकित्सा सेवा की बेहतरी के लिए उक्त बजट प्रदान किया जा रहा है। इससे मरीजों की चिकित्सा सेवा में गुणात्मक बढ़ोत्तरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top