Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

कण्वाश्रम एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है

कण्वाश्रम एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है

कण्व आश्रम को विश्व पटल पर लाने की हमारी प्राथमिक

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

कोटद्वार। गढ़़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार के अंतर्गत परमार्थ गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कण्व आश्रम को विश्व पटल पर लाने की हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान गुरुकुल के छात्रों ने सांसद का वेद मंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि कण्व की तपोस्थली का भी निरीक्षण किया। साथ ही चक्रवर्ती सम्राट भरत स्मारक की जानकारी भी ली।

सांसद ने गुरूकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के भ्रमण के दौरान कहा कि कण्वाश्रम मालिनी नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन और पवित्र स्थल है। यह स्थान भारतीय इतिहास, धर्म और संस्कृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महर्षि कण्व की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध यह आश्रम अनेक पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी पावन भूमि पर भरत का जन्म हुआ, जिनके नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऋषि कण्व का यह आश्रम उस समय शिक्षा, साधना और वेद-विज्ञान का प्रमुख केंद्र था और अनेक ऋषि-मुनियों ने यहाँ ज्ञान अर्जित किया और धर्म एवं संस्कृति को समृद्ध किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कण्वाश्रम एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। आश्रम में अनेक श्रद्धालु, पर्यटक और इतिहास प्रेमी आते हैं, जो इस स्थान की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से प्रभावित होते हैं। सांसद ने सभी श्रद्धालुओं, इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों से अनुरोध करते हैं कि वे कण्वाश्रम की यात्रा करें और इसके गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करें। साथ ही इस पवित्र स्थल के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दें। सांसद ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि कण्वाश्रम से संबंधित जो भी जानकारी हमारे ग्रंथों पर लिखी है उसके संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

भ्रमण के दौरान परमार्थ गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के संस्थापक डॉ. विश्वपाल जयंत सरस्वती ने सांसद को गुरुकुल में विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि मालनी नदी के उद्गम स्थल से 16 कोष की परिधि तक फैला हुआ है। कहा कि इसके साक्ष्य अभी भी कण्वाश्रम में मौजूद हैं।

निरीक्षण के दौरान मेयर शैलेंद्र रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, सीओ तुषार बोरा, प्रशिक्षु पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top