Headline
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*

गढ़वाल सांसद ने किया कोटद्वार अस्पताल का निरीक्षण। डॉक्टरों ने की अस्पताल सुधारीकरण की मांग

गढ़वाल सांसद ने किया कोटद्वार अस्पताल का निरीक्षण। डॉक्टरों ने की अस्पताल सुधारीकरण की मांग

“जन औषधि केंद्र से ही लोगों को दवाइयां दें चिकित्सक”

“सांसद अनिल बलूनी”

पौड़ी। गढ़़वाल सांसद अनिल बलूनी व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने राजकीय जिला अस्पताल कोटद्वार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र व अस्पताल का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि कोटद्वार अस्पताल को आम जनमानस की सुविधाओं के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। जिससे लोगों को दूरदराज अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। कहा कि सांसद निधि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जाएगा जो समाज के लिए लाभदायक हो।

गढ़वाल सासंद ने कोटद्वार अस्पताल में पीएम जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोगों, विशेषकर गरीबों और वंचितों के लिए विशेष जन औषधि मेडिकल स्टोर के माध्यम से कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती है। ताकि स्वास्थ्य देखभाल में जेब से होने वाले खर्च को कम किया जा सके। कहा कि जन औषधि योजना दिव्यांगजनों सहित युवाओं के लिए आत्मविश्वास का एक बड़ा साधन बन रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जन औषधि योजना को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। वर्तमान में पूरे देशभर में 15 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों में 60 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर गरीबों के लिए दवाइयां उपलब्ध होती हैं। यह जन औषधि केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कम दाम पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराता है। उन्होंने चिकित्सकों को कहा कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र से ही दवाईयां दें।

इसके बाद गढ़वाल सांसद ने कोटद्वार अस्पताल का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों को कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं उन्हें तत्काल दूर करें। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

उन्होंने अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों से उसकी जानकारी ली। सांसद ने कहा कि अस्पताल में जिन सुविधाएं की अति आवश्यकता है उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को दिये जाने वाले जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था भोजनालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि मरीजों व तीमारदारों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन दें। इस दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल के सुधारीकरण करने की मांग सांसद से की। सांसद ने कहा कि अस्पताल के सुधारीकरण को लेकर प्रस्ताव तैयार करते हुए उपलब्ध कराएं, जिससे अस्पताल के सुधारीकरण कार्यो के लिए जल्द धनराशि जारी की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान मेयर कोटद्वार शैलेंद्र रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, सीएमएस डॉ. राजीव पाल, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विपिन कैंथोला आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top