Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

बोक्सा जनजाति के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाएं -: डीएम

बोक्सा जनजाति के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाएं -: डीएम

जानिए क्यों हुआ तहसीलदार कोटद्वार का जवाब तलब

“जिलाधिकारी ने ली पीएम जनमन की समीक्षा बैठक”

“बोक्सा जनजाति क्षेत्र के स्कूलों में होली पर्व से पूर्व होली मिलन व विशेष भोज का कार्यक्रम होगा आयोजित”

पौड़ी।प्रधानमंत्री जनजाति महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत नगर निगम कोटद्वार में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिये जाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर सभी बोक्सा जनजाति समुदाय के लोगों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने बोक्सा जनजाति लोगों के जाति प्रमाण पत्रों की कार्रवाई में तेजी नहीं लाने पर कोटद्वार तहसीलदार का स्पष्टीकरण मांगा गया।

उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि उन क्षेत्रों में कैम्प लगाते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिनके आधार कार्ड भूमि पट्टे से संबंधित की कार्रवाई नहीं हुई है उसमें भी तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र में कैम्प लगाकर शेष रह गये लोगों के आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में शेष रहे 08 पेयजल कनेक्शनों का कार्य पूर्ण करने को कहा।

जिलाधिकारी नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देश दिये कि जिन बोक्सा जनजाति के परिवारों को अभी तक आवास नहीं मिला है उसकी कार्रवाई में तेजी लाएं। इसके अलावा उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बोक्सा जनजाति के लोगों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोक्सा जनजाति क्षेत्र के स्कूलों में होली पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम व विशेष भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कुल 18 स्कूल हैं और अलग-अलग स्कूलों में विशेष भोज का कार्यक्रम रखा जाए। जिलाधिकारी स्वयं भी बोक्सा जनजाति क्षेत्र के एक स्कूल में विशेष भोज कराएंगे।

जनपद क्षेत्रांतर्गत कोटद्वार में पांच वार्डों शिवराजपुर, हल्दूखाता मल्ला, जशोधरपुर, लच्छमपुर व लुथापुर में कुल 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग निवासरत हैं। बैठक में बताया गया कि 1168 लोगों के आधार कार्ड, 979 के आयुष्मान कार्ड, 273 घरों में विद्युत कनेक्शन, 264 घरों में पानी, 89 किसान सम्मान निधि व 283 परिवारों के राशन कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा 283 गैस कनेक्शन, 92 पीएम आवास, 343 बच्चों का स्कूलों के दाखिला, 736 जाति प्रमाण पत्र अन्य मूलभूत सुविधाएं बोक्सा जनजाति के लोगों को दी गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द शत प्रतिशत कैम्प आयोजित कर बोक्सा जनजाति के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करते हुए पीएमजनमन पोर्टल पर अपलोड कर उसकी आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top