Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

आखिरी छोर तक की महिलाओं को भी हर प्रकार से सशक्त करेगी महिला नीति- कुसुम कण्डवाल

आखिरी छोर तक की महिलाओं को भी हर प्रकार से सशक्त करेगी महिला नीति- कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड की महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत बनाएगी राज्य महिला नीति

महिला आयोग ने हर मुद्दे पर बारीकी से तैयार किया है मसौदा

देहरादून। आईआरडीटी सभागार में सेतु आयोग के एम्पॉवर वूमेन विकसित और सशक्त उत्तराखण्ड विषय को लेकर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा की देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए हमें एक बेहतर व बहुत ही उत्कृष्ट नेतृत्व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, साथ ही देवभूमि में महिलाओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने वाले मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है।

इसी कड़ी में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने भी देवभूमि की महिलाओं को सशक्त करने व उन्हें हर क्षेत्र में मजबूती दिलाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य महिला नीति को तैयार किया है, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की अंतिम महिला को भी सशक्त किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जबसे उन्होंने आयोग में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है तभी से इस नीति को बनाने के लिए राज्य महिला आयोग ने हर विषय के एक्सपर्ट को लेकर महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग के अनेक पदाधिकारियों के साथ अनेकों दिन तक रात रात तक बैठके की है और महिला संबंधी हर मुद्दे पर बारीकी से मसौदा तैयार किया है।

उन्होंने कहा की यह बहुत ही अच्छा विषय है कि सेतु आयोग ने यह सेमिनार आयोजित की है। विकसित उत्तराखण्ड की दशा और दिशा तय करने में आज महिलाओं की भूमिका बहुत अहम है क्योंकि इस राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है और देवभूमि की आधी आबादी बहुत ही संघर्षशील है और मेहनती होने के साथ साथ दृढ़ निश्चय वाली है।

उन्होंने समस्त प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस नीति की घोषणा कर दी है जल्द ही इस नीति को राज्य की महिलाओं के हितों की रक्षा सहित उन्हें सशक्त करने हेतु लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी, सलाहकार डॉ भावना शिंदे व समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने का काम करते है, और ऐसे में राज्य महिला आयोग उनके सहयोग के लिए सदैव उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top