Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पैतृक घर पर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनेगा। सड़क मार्ग से जुड़ेगा गांव

पैतृक घर पर स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनेगा। सड़क मार्ग से जुड़ेगा गांव

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर संस्थाओं के नाम रखे जाएं साथ ही उनकी जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल की जाय

“स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन”

पौड़ी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर चर्चा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के डिजिटल परिचय पत्र बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोटद्वार, पौड़ी व श्रीनगर अस्पताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पोस्टर पर चस्पा करने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट को व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक घर पर उनका स्मारक बनाने व गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उप-जिलाधिकारियों को राष्ट्रीय दिवसों (26 जनवरी व 15 अगस्त आदि) पर तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों  में आमंत्रित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित तहसील क्षेत्रों के  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तहसील मुख्यालय में शिलापट्ट स्थापित कर उसमें चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों को संरक्षण व उसकी सुरक्षा के निर्देश भी दिए।

बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर संस्थाओं के नाम रखने व उनकी जीवनी की कहानी पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेन्द्र बर्तवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि पौड़ी विवेक सेमवाल, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष संरक्षक रूद्री सिंह रावत, अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह, महासचिव रोशन सिंह रावत सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top