Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

उत्तराखंडी प्रवासियों द्वारा गोद लिए गए गांवों का सर्वे कर एक सप्ताह में डीपीआर प्रस्तुत करें -: डीएम

उत्तराखंडी प्रवासियों द्वारा गोद लिए गए गांवों का सर्वे कर एक सप्ताह में डीपीआर प्रस्तुत करें -: डीएम

उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने पर प्रवासी सेल गठित

ए.के. काला ने विकासखंड खिर्सू का पंडल्यूं,  महेंद्र सिंह ने हरकोट मल्ला और हरकोट तल्ला,  मनीष जुगरान ने विकासखंड यमकेश्वर का पिलखेड़ी,  अनीता शर्मा ने विकासखंड कल्जीखाल का बिलखेत व  अनाल बहुगुणा और संजय बहुगुणा ने विकासखंड खिर्सू के पोखरी, बुगाणी और खिर्सू गांव को गोद लिया है।

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन गांवों का सर्वे कर अगले एक सप्ताह के भीतर इन गांवों में किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि डीपीआर शासन को समय पर प्रस्तुत की जा सके।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रवासी सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों का सर्वे कर आवश्यक कार्यों की डीपीआर तैयार करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा गोद लिए गए गांवों में कार्यों के संचालन हेतु संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। जिससे इन गांवों में जो भी कार्य किए जाने हैं उन्हें बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

बैठक में बताया गया कि ए.के. काला ने विकासखंड खिर्सू का पंडल्यूं,  महेंद्र सिंह ने हरकोट मल्ला और हरकोट तल्ला,  मनीष जुगरान ने विकासखंड यमकेश्वर का पिलखेड़ी,  अनीता शर्मा ने विकासखंड कल्जीखाल का बिलखेत व  अनाल बहुगुणा और संजय बहुगुणा ने विकासखंड खिर्सू के पोखरी, बुगाणी और खिर्सू गांव को गोद लिया है।  इसके अलावा जिलाधिकारी ने गोद लिए गांवों के लिए संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों क नोडल अधिकारी नामित किया है।

बैठक में पीडी डीआरडीए  विवेक कुमार उपाध्याय,  जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top